सामयिकी- 04 जनवरी 2019

  • हाल ही में न्यायमूर्ति 'आसिफ सईद खोसा' पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने हैं।
  • हाल ही में भारतीय विज्ञान कांग्रेस (ISC-2019) का उद्घाटन 'जालंधर' में किया गया है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री 'नरेंद्र मोदी' ने किया है।
  • हाल ही में 'विजया बैंक' और 'देना बैंक' के 'बैंक ऑफ बड़ौदा' के साथ विलय को मंजूरी दी गई है। यह पहली बार है जब भारत में 3 बैंकों का विलय हो रहा है।
  • हाल ही में MSME (micro small and medium enterprises) पुनरुद्धार पर आरबीआई पैनल के प्रमुख 'यू. के. सिन्हा' नियुक्त हुए हैं।
  • हाल ही में आई आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2018 में बैंकिंग लोकपाल के साथ शिकायतें 25% बढ़ी हैं।
  • हाल ही में असम राज्य की विरासत के संरक्षण के लिए एक नए पैनल के गठन की मंजूरी दी गई है।
  • अभी कोच 'रमाकांत आचरेकर' का निधन हुआ है। वह प्रसिद्ध खिलाड़ी 'सचिन तेंदुलकर' के कोच थे। इनका 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 2010 में उन्हें पद्मश्री तथा 1990 में द्रोणाचार्य अवार्ड मिला था।
  • 'पी.के सिंह' अभी हाल ही में सीसीआई के नए सचिव नियुक्त हुए हैं।
  • हाल ही में "वीर सावरकर हवाई अड्डे" को "अप्रवासन चेक पोस्ट" घोषित किया गया है। यह 'पोर्ट ब्लेयर' में है।
  • अभी हाल ही में 'एच.लोकनाथ' का निधन हुआ है, वह एक अभिनेता थे। 91 वर्ष में इनका निधन हुआ है।
  • हाल ही में 'हरियाणा' ने 'सरस्वती' नदी के 'कायाकल्प' के लिए 11 परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
  • 'सौरभ कुमार' को अभी हाल ही में 'आयुध निर्माण बोर्ड' के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
Posted on by