सामयिकी- 06 जनवरी 2019

  • हाल ही में 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' का सफलतापूर्वक परीक्षण 'चीन' ने किया है। यह एक गैर परमाणु हथियार है।परमाणु बम के बाद यह दूसरा घातक हथियार है। इसकी लंबाई 5 से 6 मीटर है।
  • अभी हाल ही में 27वां "विश्व पुस्तक मेला" 'नई दिल्ली' के प्रगति मैदान में शुरू हुआ है।
  • हाल ही में SBFC ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एक करोड़ तक का लोन देने के लिए इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।
  • हाल ही में आई भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 640 जिलों को BBBP (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) के तहत शामिल किया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत 2015 में हुई थी।
  • छठा "भारतीय महिला जैविक उत्सव" 'चंडीगढ़' में आयोजित किया जाएगा। 12 से 14 जनवरी 2019 तक यह आयोजन किया जाएगा।
  • ACI (Asia competitive institute) की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में 'आंध्र प्रदेश' ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। दूसरे नंबर पर 'महाराष्ट्र' है, तथा तीसरे नंबर पर 'दिल्ली' है।
  •  अभी हाल ही में ASI (आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) ने 6 स्मारकों को संरक्षित और राष्ट्रीय महत्व के रूप में घोषित किया है।
  • 'आंध्र प्रदेश' सरकार ने "पोलावरम परियोजना" के लिए CBIP (सेंट्रल बोर्ड ऑफ इरीगेशन एंड पावर) पुरस्कार जीता है। यह परियोजना 'गोदावरी' नदी पर है।
  • उड़ीसा के 'कटक' में अभी हाल ही में "राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप" की शुरुआत हुई है।
  • अभी हाल ही में 'वाहेंगवाम' को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह मणिपुर के हैं।उन्होंने डूबते हुए इंसान को बचाया था। इसलिए इन्हें इस पुरस्कार के लियेे चुना गया है। (यह राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार गणतंत्र दिवस पर दिए जाते हैं)।
  • हाल ही में NGT (national green tribunal) ने मेघालय राज्य सरकार पर 100 करोड़ का जुर्माना लगाया है। अवैध खनन की वजह से यह जुर्माना लगाया गया है।
  • 'एस. विजय कुमार' को अभी "रामनाथ गोयंका" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Posted on by