सामयिकी- 07 जनवरी 2019

  • UAE में अब तक के सबसे बड़े AFC एशिया कप की शुरुआत हुई है।
  • हाल ही में "महिला विज्ञान कांग्रेस" का उद्घाटन 'जालंधर' में किया गया है।
  • अभी 'सरेई इक्विपमेंट फाइनेंस' नेेेे UBI (united bank of india) बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।( यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया का हेड क्वार्टर कोलकाता में है, तथा इसके MD और CEO 'अशोक कुमार प्रधान' है।)
  • 'रूस' ने 2020 तक 'भारत' को S-400 मिसाइल देने की घोषणा की है। यह धरती से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
  • हाल ही में 'द्विज शरण' और 'रोहन बोपन्ना' की जोड़ी ने "टाटा ओपन टेनिस टूर्नामेंट" जीता है। यह टूर्नामेंट महाराष्ट्र में हुआ है।
  • 'अमेरिका' ने अभी हाल ही में 181 साल बाद संसद में सिर ढककर आने पर लगी रोक हटा दी है।
  • हाल ही में सरकार ने 3 क्षेत्रीय बैंकों का विलय किया है। इसमें मालवा ग्रामीण बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक तथा सतलज ग्रामीण बैंक शामिल है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने 'ओडिशा' राज्य में 4500 करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू की है।
  • हाल ही में "आठवीं अंतरराष्ट्रीय मैराथन" 'वडोदरा' में शुरू हुई है।
  • 'विजय माल्या' को अभी हाल ही में भगोड़ा आर्थिक अपराधी नामित किया गया है।
  • अंडमान और निकोबार में चक्रवाती तूफान "पाबुक" के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • हाल ही में सरकार के स्वामित्व वाली LIC कंपनी को वित्त वर्ष 2017-2018 में 26147.52 करोड़ का लाभ हुआ है।
Posted on by