( A) continuous and perfect continuous tenses में यह समानता यह है कि इनसे किसी कार्य के जारी रहने का पता चलता है परंतु अंतर यह है कि perfect continuous में समय भी दिया रहता है जबकि continuous में समय नहीं दिया रहता। इस अर्थ में व्यक्त होने वाले कार्य present,past, future के अनुसार अलग-अलग समय में व्यक्त किए जाते हैं।
1. He is playing cricket.
2. He has been playing cricket for 2 hours.
3. He was reading a book.
4. He had been reading a book since 5 o'clock.
उदाहरण 1 और 3 में समय नहीं दिया गया इसलिए इनको continuous में लिखा गया है जबकि उदाहरण 2 or 4 में समय दिया है जिस कारण इसे perfect continuous में लिखा गया है।
(B) continuous से जहां किसी कार्य के जारी रहने का पता चलता है वहीं perfect continuous से किसी समय अवधि के दौरान या किसी निश्चित समय , घटना से प्रारंभ होकर जारी रहने वाले कार्य का पता चलता है।
Important note
1. कुछ verb जिन को उनके सामान्य अर्थ में continuous या perfect continuous में लिखना गलत माना जाता है ऐसे वाक्यों को सही करने के लिए continuous को indefinite में लिखते हैं जबकि perfect continuous को perfect में लिखना चाहिए।
येverb निम्न है-
Appear,look,seem, want,wish,desire, feel, like, love,hate, hope, refuse,see,hear,smell, notice,belong to,consist of,contain,have,own,possess,agree, believe, consider, forget, imagine, know,mean,mind, remember,suppose,think,trust, understand.
2. कुछ शब्द ऐसे हैं जिनका प्रयोग होने पर verb को generally present continuous tense में लिखते हैं। जैसे-at this time, at present, now a days, at this moment,these days ,still,presently
Ex. 1) Now a days I am preparing for competitive exam.
2) at present I am working in a multinational company
3.यदि कोई कार्य बार बार हो रहा हो तो उसे दर्शाने के लिए हम continuous tense का प्रयोग करते हैं
Ex. The windows are rattling in the gale-force wind.