निर्वाचन आयोग ने मोबाइल एप सीविजिल लांच किया

  ⚫  निर्वाचन आयोग ने 3 जुलाई ,2018 को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने में नागरिकों को सक्षम बनाने हेतु सीविजिल ऐप लॉन्च किया।
    
➡ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा और अशोक लवासा ने एक कार्यक्रम के दौरान इस ऐप को लॉन्च किया ।
 
⚫ सीविजिल एप क्या है- 

➡ सीविजिल एप  एंड्राइड एप्लीकेशन संचालन में आसान है।

➡ यह उन्हीं स्थानों पर चालू होगा , जहां चुनाव की घोषणा की गई है लेकिन एप का बीटा  वर्जन लोगों तथा चुनाव कर्मियों के लिए उपलब्ध होगा , कि यह लोग इसकी विशेषताओं से परिचित हो सकें और डाटा भेजने का प्रयास कर सकें ।

➡ इसके लिए कैमरा, इंटरनेट तथा जीपीएस जरूरी है । संचालन प्र‌णाली  उससे ऊपर की होनी चाहिए।

➡  एप्लीकेशन एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ कार्य करता है
 
⚫ विशेषताएं -
 
➡ यह केवल आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के बारे में शिकायत प्राप्त करता है।

➡  यह चुनाव वाले राज्यों से नागरिक के बाहर निकलते ही निष्क्रिय हो जाएगा।
 
➡  तस्वीर लेने वीडियो बनाने के बाद यूजर्स को रिपोर्ट करने के लिए 5 मिनट का समय मिलेगा ।
 
➡ इस  ऐप का इस्तेमाल करते हुए फोटो और रिकॉर्डेड वीडियो को फोटो गैलरी में सेव करने की सुविधा नहीं होगी।

⚫ आचार संहिता के उल्लंघन पर -
 
➡ सीविजिल चुनाव वाले राज्यों में किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है ।

➡ यदि कदाचार की घटना सही पाई जाती है तो आगे की कार्यवाही के लिए सूचना भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल को भेजी जाती है और जागरूक नागरिकों को 100 मिनट के अंदर की गई कार्यवाही की सूचना दी जाती है।

Posted on by