'ग्लोबल मोबिलिटी शिखर सम्मेलन' का आयोजन करेगा नीति आयोग

नीति आयोग 7 व 8 सितंबर, 2018 को विभिन्न मंत्रालयों और उद्योग भागीदारों के सहयोग से मूव: ग्लोबल मोबिलिटी शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा।

 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे यह अपनी तरह का पहला मोबिलिटी शिखर सम्मेलन है।
 
मूवी: ग्लोबल मोबिलिटी शिखर सम्मेलन 

यह सम्मेलन बिजली से चलने वाले वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण और रोजगार के अवसरों का निर्माण की वृद्धि के लिए भारतीय लक्ष्यों को प्रोत्साहित करेगा।

 इस शिखर सम्मेलन में दुनिया भर से 1,200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे जो विभिन्न सरकारी नेतृत्व, उद्योगपति ,शोध संस्थान तथा नागरिक समाज संगठन हो सकते हैं।
 
 इसमें नीदरलैंड, श्लोवाकिया,  यूएसए, यूके, नीदरलैंड, चीन, दक्षिण कोरिया , ऑस्ट्रेलिया इत्यादि जैसे देशों की भागीदारी देखने को मिल सकती है ।
 
सामूहिक गतिशीलता एजेंडा तैयार करने की दिशा में बहस और विचार-विमर्श के लिए महत्वपूर्ण विषयों के साथ इस शिखर सम्मेलन को आयोजित किया जाएगा ।

आपसी परिचर्चा और विचार विमर्श के लिए प्रमुख विषयों में परिसंपत्ति उपयोग और सेवाएं, व्यापक विद्युतीकरण, वैकल्पिक ऊर्जा ,सार्वजनिक पारगमन का विचार, माल परिवहन और आंकड़ों का विश्लेषण और गतिशीलता शामिल है ।

शिखर सम्मेलन तीन नामित घटकों दि कान्क्लेव,  एक्सपो  और फीचर्ड इवेंट्स का गठन भी करेगा।

Posted on by