• मालदीव के राष्ट्रपति के सम्मान में को¨वद ने राष्ट्रपति भवन में एक भोज का आयोजन किया और इसी अवसर पर वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत खुद को ‘‘गौरवान्वित’ महसूस करता है, क्योंकि सोलिह ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना और वह भी पदभार ग्रहण करने के एक महीने के भीतर।
• राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘‘‘यह हमारे करीबी संबंधों और विशेष दोस्ती की ओर भी इशारा करता है।’’ उन्होंने कहा कि भारत ने मालदीव के साथ अपने रिश्ते को सर्वोच्च महत्व दिया है।
3. ब्रिटेन में ब्रेक्जिट पर होगा मतदान थेरेसा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
• ब्रेक्जिट समझौते पर ‘‘अग्नि परीक्षा’ दे रही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस मसले पर निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस में जनवरी के मध्य में सांसदों का मतदान कराने की घोषणा की है। मे ने कहा कि ब्रेक्जिट समझौते पर नए वर्ष के बाद सात जनवरी से स्थगित बहस पर र्चचा शुरू की जाएगी जबकि इसके अगले सप्ताह संसद (हाउस ऑफ कॉमंस) में मतदान कराया जाएगा।
• उन्होंने कहा कि कोई भी समझौता नहीं होने की स्थिति में तैयारी पर र्चचा के लिए वरिष्ठ मंत्री मंगलवार को डाउ¨नग स्ट्रीट में विचार-विमर्श करेंगे।मीडिया रिपोटरे के मुताबिक, एक्सचेकर के चांसलर फिलिप हैमंड ब्रेक्जिट के लिए ब्रिटेन की तैयारी में मदद के लिए दो अरब पौंड की अतिरिक्त घोषणा करेंगे।
• थेरेसा ने सांसदों से कहा कि ब्रिटेन अगले वर्ष 29 मार्च को योजनाबद्ध तरीके से यूरोपीय संघ (ईयू) छोड़ देगा। उन्होंने ईयू सदस्यता पर एक और जनमत संग्रह कराने के प्रस्ताव को साफ खारिज करते हुए कहा कि यह उन ब्रिटिश लोगों के विास को तोड़ देगा, जिन्होंने 2016 में ईयू छोड़ने और ब्रिटिश राजनीति की अखंडता को अपरिवर्तनीय क्षति से बचाने के पक्ष में वोट डाला था।
• ब्रेक्जिट समझौते को लेकर कंजव्रेटिव पार्टी के साथ-साथ विपक्षी सांसद एक नए ईयू जनमत संग्रह सहित अन्य विकल्पों की मांग कर रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो सुश्री थेरेसा को हार का भी सामना करना पड़ सकता है।
4. भारत-तुर्की सहयोग बढ़ाने पर सहमत
• तुर्की के व्यापार मंत्री रूहसर पेकन ने मंगलवार को कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित समझौते के तहत सहयोग बढाने के क्षेत्रों पर र्चचा हुई। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं में सरकारी कृषि संस्थानों, विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और कृषि व्यवसायों के बीच व्यापक वार्ता के माध्यम से सहयोग बढ़ाने के बारे में बात हुई।
• बयान में कहा गया है कि दोनों देश सहयोग के क्षेत्रों को प्राथमिकता देने और नोडल अधिकारियों की पहचान करने पर सहमत हुए हैं ताकि दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आगे प्रगति हो सके।
• भारत और तुर्की के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे जिसके आधार पर वर्ष 2010 में संचालन समिति की पहली बैठक भारत में आयोजित की गई थी। एक कार्य योजना भी तैयार की गई थी।
• बैठक में सिंह ने बताया कि भारत ने मोदी सरकार की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा हासिल कर ली है और कृषि वस्तुओं का शुद्ध निर्यातक देश बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की केंद्रित कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प है।
5. चार दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं चीन के विदेश मंत्री, जानिए क्यों खास है यात्रा
• चीन के विदेश मंत्री वांग यी चार दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। वांग का यह दौरा 21 से 24 दिसंबर के बीच होगा। बताया जा रहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच जून में बनी सहमति के बाद पहले उच्च स्तरीय चीन-भारत 'पीपुल टू पीपुल मैकेनिज्म' में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वांग का यह दौरा भारत-चीन संबंधों को मजबूती देगा।
• चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कंग ने मीडिया को बताया, 'अपनी भारत यात्रा के दौरान 21 से 24 दिसंबर के बीच वांग यी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे।'
• बता दें कि इस साल जून में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से इतर किंगदाओ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों देशों ने ‘पीपुल टू पीपुल मैकेनिज्म’ बनाने का फैसला किया था।
• गौरतलब है कि पिछले साल 16 जून से करीब 73 दिनों तक डोकलाम मुद्दे को लेकर दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे के आमने सामने आ गए थे।
• दरअसल, भारतीय सेना ने चीनी सेना को विवादित द्वोत्र में सड़क निर्माण करने से रोक दिया था। जिसके चलते डोकलाम पर करीब 73 दिनों तक गतिरोध चलता रहा।
• हालांकि डोकलाम को लेकर दोनों देशों के बीच उत्पन्न हुआ तनाव खत्म करने की कोशिश की गई और दोनों देशों ने यह प्रतिबद्धता जताई कि सी