Difference analysis between present perfect and past indefinite tense PART 1

1.    present perfect के द्वारा ऐसे समाप्त हो चुके कार्य को दर्शाते हैं जिस को समाप्त हुए अधिक समय नहीं हुआ है अर्थात जो अभी-अभी या थोड़े समय पहले ही समाप्त हुआ है।
कार्य तो समाप्त हो चुका है परंतु उसका प्रभाव अभी वर्तमान में मौजूद है या उसके प्रभाव से समाप्त हो चुके कार्य को दर्शाना हो
Ex. I have completed my work.
      He has just gone to the temple.
      Look at his finger, it is bleeding,he has cut his finger with a blade.
 Example में it is bleeding वर्तमान में मौजूद प्रभाव है जिसके आधार पर समाप्त हो चुके कार्य he has cut  को प्रेजेंट परफेक्ट में लिखा गया है।

2.    Past indefinite tense से ऐसे कार्य को दर्शाते हैं जो past  में किसी समय समाप्त हो चुका है। Past indefinite द्वारा दर्शाया गया कार्य वर्तमान समय से उस कार्य की अलगाव/ अलग अलग होने को दर्शाता है।
Ex. I completed my work. मैंने अपना कार्य पूरा कर लिया था।
      He went to temple. वह मंदिर गया।

3.    निम्न शब्द ऐसे हैं जिनका प्रयोग होने पर ऐसे कार्य का बोध होता है जिस को समाप्त हुए अधिक समय नहीं हुआ है । इसलिए हम verb को present perfect tense में लिखते हैं।
Yet, so far, upto now
Already, recently, lately, Just

Ex. He has just come here.
      I have already joined the coaching.

 

Posted on by