भारत में अंग्रेजी साहित्य की शुरुआत 18वीं शताब्दी के अंत और 19वीं शताब्दी के प्रारंभ में तीन महत्वपूर्ण नगरों- कोलकाता, मद्रास तथा मुंबई मैं हुई।
अंग्रेजी साहित्य लिखने वाले ज्यादातर लोग प्रारंभ के दिनों में कोलकाता से आए क्योंकि इसी जगह पर अंग्रेजी की पकड़ सबसे पहले बनी थी। राममोहन रॉय अंग्रेजी साहित्य पर काम करने वाले अग्रणी भारतीय थे। 19वीं शताब्दी में राम मोहन राय के अतिरिक्त हेनरी डेरोजियो तथा माइकल मधुसूदन दत्त आदि प्रमुख कवि थे। दत्त शुरू में अंग्रेजी कविताओं को लिखते थे किंतु बाद में उन्हें बंगाली भाषा पर ध्यान दिया।
21 वर्ष की अल्पायु प्राप्त तोरू दत्त (1855-1876) की कविताएं तथा बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा लिखित उपन्यास 'राममोहन्स वाइफ' को विद्वानों के बीच अच्छी पहचान मिली। तोरूदत्त ने ना सिर्फ अंग्रेजी कविताओं का सृजन किया बल्कि फ्रांसीसी कविताओं का अनुवाद भी किया। तोरूदत्त की अन्य महत्वपूर्ण कृतियां है- ऐंशियन बल्लाड्स तथा लीजेंड्स ऑफ हिंदुस्तान।
अंग्रेजी साहित्य के प्रमुख साहित्यकार रविंद्र नाथ टैगोर(1861-1941) थे जो 1913 में अपनी पुस्तक 'गीतांजलि' के लिए नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत हुए। सरोजिनी नायडू एक अन्य अंग्रेजी साहित्यकार थी, जिनकी रोमांचकारी कविताओं को भारत तथा यूरोप में काफी सराहा गया। उनकी गोल्डन थ्रेशोल्ड (1905) तथा 'द ब्रोकन विंग' साहित्य कृति है। दार्शनिक तथा महात्मा अरविंद घोष(1872-1950) की कविताएं अध्यात्म से संबंधित है। उनका महाकाव्य 'सावित्री' तथा 'लाइफ डिवाइन' अंग्रेजी साहित्य में एक बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है।
आजादी की लड़ाई में बड़े ही आक्रामक लेखकों को जन्म दिया जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ आवाज उठाई। देश के विभिन्न भागों से अनेक राजनेता इस आंदोलन में शामिल हुए जिन्होंने अंग्रेजी साहित्य के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया। जिनमें प्रमुख हैं - बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय और टी प्रकाशम। अंग्रेजी भाषा गांधी जी के हाथों में एक तेज धार वाला हथियार साबित हुई और उन्होंने 'यंग इंडिया' तथा 'हरिजन' का संपादन किया। उन्होंने अपनी आत्मकथा, 'माई एक्सपेरिमेंट विद ट्रुथ' लिखिए जो अंग्रेजी साहित्य की एक अच्छी कृति है। जवाहरलाल नेहरू एक लोकप्रिय नेता थे जिनका अंग्रेजी साहित्य में योगदान सराहनीय है। उनकी कृति है ' ग्लिम्पसेज़ ऑफ़ वर्ल्ड हिस्ट्री', डिस्कवरी ऑफ इंडिया' तथा 'एन ऑटो बायोग्राफी'।