सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 उड़ीसा के कटक में हुआ था। 1920 में इंडियन सिविल सर्विस परीक्षा में सफल हुए तथा त्याग पत्र भी दे दिया।1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसके हरीपुरा(गुजरात)अधिवेशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस बने। परंतु गांधी के विरोध के कारण त्याग पत्र दे दी। 1939 में सुभाष चंद्र बोस ने फारवर्ड ब्लाक की स्थापना की।सुभाष चंद्र बोस 26 जनवरी 1941 को भारत से जर्मन पहुंचे जहां जर्मनी की जनता ने सुभाष चंद्र बोस को नेता की उपाधि से सम्मानित किया। 28 मार्च 1942 को टोक्यो के एक सम्मेलन में रास बिहारी बोस ने भारतीय स्वतंत्रता लीग तथा आजाद हिंद फौज का गठन किया। सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता का प्रथम संदेश भारतीयों को टोक्यो रेडियो से दिया। और इसी समय गांधी जी को राष्ट्रपिता कह कर संबोधित किया। 21 अक्टूबर 1983 में सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति के हैसियत से सिंगापुर में स्वतंत्र भारत की स्थाई सरकार का गठन किया। सिंगापुर में सुभाष चंद्र बोस ने दिल्ली चलो और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया। 18 अगस्त 1983 को सुभाष चंद्र बोस से बैंकॉक से टोक्यो रवाना हुए परंतु फार्मोसा दीप के ऊपर इनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उनकी मृत्यु हो गई ।