14 जनवरी - आज के दिन का इतिहास

     भारत के इतिहास में 14 जनवरी काफी मायने रखता है। इसी दिन 1761 में अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली की सेना और मराठों के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई हुई थी।इस लड़ाई में मराठों को हार का सामना करना पड़ा था।

       14 जनवरी की कुछ अन्य घटनाएं-

     इसी दिन पोप लियो एक्स ने 1514 में दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया था।

    अकबर के नवरत्नों में शामिल अबुल फजल का जन्म 14 जनवरी 1551 को हुआ था।

    इसी दिन 1760 में फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी अंग्रेजों के हवाले कर दिया था।

    इंग्लैंड और स्पेन ने 1809 में 'नेपोलियन बोनापार्ट' के खिलाफ गठबंधन इसी दिन किया था।

     प्रसिद्ध लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महास्वेता देवी का जन्म 14 जनवरी 1926 को हुआ था।

     छायावादी कवि जयशंकर प्रसाद का निधन इसी दिन 1937 को हुआ था, जो हिंदी के  प्रसिद्द साहित्यकार थे।

     इसी दिन 14 जनवरी 1974 में विश्व फुटबॉल लीग की स्थापना की गई थी।

     सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को इसी दिन 14 जनवरी 1975 में समाप्त किया था।

     तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 जनवरी 1982 में '20 सूत्री कार्यक्रम' की घोषणा की थी।

      इसी दिन 14 जनवरी 2007 को नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी दी गई थी।

Posted on by