केन्द्रीय गृह मंत्री ने देश के टॉप 10 पुलिस स्टेशनों की सूची जारी की

  • केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में देश के टॉप 10 पुलिस थानों की सूची जारी की है । 

  • इस सूची में उन थानों को रखा गया है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम किया है । गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर टॉप-3 थानों के पुलिस अधिकारियों को ट्रॉफी से सम्मानित भी किया ।

  • टॉप-10 परफॉर्मिंग थानों की यह सूची गृह मंत्री द्वारा डीजीपी अधिकारियों की कांफ्रेंस में लॉन्च की गई । इन थानों में पहले स्थान पर राजस्थान स्थित बीकानेर में मौजूद कालू  है , अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह स्थित कैम्पबेल-बे दूसरे स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर फरक्का (पश्चिम बंगाल) है ।

मुख्य बिंदु -

  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने डीजीपी तथा आईजीपी अधिकारियों की कांफ्रेंस को गुजरात में संबोधित किया था । हालांकि, गुजरात से कोई भी थाना टॉप-10 सूची में जगह नहीं बना सका है । 

  • यह सूची इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा तैयार की गई है जिसे तैयार करने के लिए उसने विभिन्न स्तर की छानबीन और जानकारी प्राप्त करने के बाद की गई है ।

  • इंटेलिजेंस ब्यूरो को पुलिस स्टेशनों से संबंधित जानकारी राज्य की एजेंसियों से प्राप्त हुई है ।

  •  इस रैंकिंग का उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता को सुधारना और उसे सिटिजन फ्रेंडली बनाना है ।

Posted on by