सामयिकी- 10 जनवरी 2019

  • "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" का दूसरा संस्करण 'पुणे' में शुरू हुआ है। इसका पहला संस्करण जनवरी 2018 में 'नई दिल्ली' में हुआ था। इसका लोगो और राष्ट्रीय एंथम खेल मंत्री 'राज्यवर्धन सिंह राठौर' ने लांच किया था।
  • हाल ही में भारत ने 'नार्वे' के साथ 'महासागर वार्ता' पर समझौता ज्ञापन पर आदान-प्रदान किया है।
  • 'मिश्र' अभी हाल ही में "अफ्रीकी कप ऑफ नेशंस" की मेजबानी करेगा।
  • हाल ही में 'भारतीय रिजर्व बैंक' ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए समिति का गठन किया है। इसका अध्यक्ष 'नंदन नीलेकणी' को बनाया गया है।
  • अभी हाल ही में रक्षा वेतन पैकेज पर 'भारतीय सेना' और 'पीएनबी बैंक' के बीच समझौता हुआ है।
  • अभी हाल ही में आईसीसी का 105वां सदस्य यूएसए क्रिकेट बना है। आईसीसी का हैडक्वाटर 'दुबई' में है।
  • "पहली स्वदेश दर्शन" परियोजना का उद्घाटन मेघालय के मुख्यमंत्री 'कोनराड संगमा' ने किया है।
  • "ओरवाकल्लू" में अभी आंध्र प्रदेश के सातवें हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया है। 
  • 'प्रणव आर मेहता' ग्लोबल सोलर काउंसिल (GSC) के प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय बने हैं।
  • हाल ही में विश्व बैंक ने वर्ष 2018 -19 में भारत की जीडीपी में 7.3% की वृद्धि का अनुमान लगाया है।
  • अभी हाल ही में MEM (मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स) में सचिव के रूप में 'संजीव अरोड़ा' को नामित किया गया है। यह 'लेबनान' में भारत के राजदूत थे।
  • हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार भारत 2030 तक तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बनेगा।
Posted on by