सामयिकी- 11 जनवरी 2019

  • अभी हाल ही में "विश्व हिंदी दिवस" 10 जनवरी को मनाया गया है। (14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है।)
  • भारत ने 'ईरान' के 'पसरगड बैंक' को 'मुंबई' में शाखा खोलने की अनुमति दी है।
  • उत्तर प्रदेश के 'आगरा' में "गंगा जल परियोजना" का उद्घाटन प्रधानमंत्री 'नरेंद्र मोदी' ने किया है। इसमें गंगा नदी के जल को आगरा में लाया जाएगा, फिर उसे पेयजल के रूप में आगरा के नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा।
  • 'मोहम्मद सलाहा' को "अफ्रीकन फुटबॉल प्लेयर ऑफ द ईयर" के रूप में नामित किया गया है।
  • हाल ही में IRCTC (indian railway catering and tourism corporation)ने "भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस" के साथ साझेदारी की है।
  • नई दिल्ली में अभी हाल ही में बाल संरक्षण पर 'राष्ट्रीय परामर्श' आयोजित किया गया है। (वर्तमान में बाल विकास मंत्री मेनका गांधी हैं।)
  • 'मलाला यूसुफजई' ने हाल ही में "We are displaced my journey and stories from refuse girls around the world) नामक पुस्तक लिखी है।(मलाला यूसुफजई को नोबेल शांति पुरस्कार 2014 में मिला था।)
  • हाल ही में आंध्र प्रदेश की "पोलावरम परियोजना" का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह परियोजना गोदावरी नदी पर है।
  • हाल ही में AFMF (Alience for media freedom) का अध्यक्ष 'एन.राम' को नियुक्त किया गया है।
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने "बेब वंडर वूमेन अभियान" शुरू किया है। सोशल मीडिया पर जिन महिलाओं ने अच्छा काम किया है और समाज में अच्छा प्रभाव डाला है, उनके लिए यह अभियान शुरू किया गया है।
  • 'अंडमान' समुद्री जहाज का संचालन करने वाला पहला द्वीप बना है। (ऐसे जहाज जो समुद्र में लैंड भी कर सकते हैं।)
  • हाल ही में प्रधानमंत्री 'मोदी' ने महाराष्ट्र के 'शोलापुर' में 1100 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की है।
Posted on by