एशिया महाद्वीप पार्ट (1)

1.एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के आसु से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ उदित सूर्य से है । यह संसार का सबसे बडा महाद्वीप है व यह विश्व के लगभग 30% क्षेत्रफल पर विस्तृत है । इससे होकर तीन प्रमुख अक्षांशीय वृत विषुवत, कर्क एवं आर्कटिक गुजरते हैं । एशिया के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर और पूर्व में प्रशान्त महासागर है । पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्य सागर एशिया ओर यूरोप की सीमा बनाती है ।

2.लाल सागर और स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करता है । बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है । यहां विश्व की लगभग 60% जनसंख्या (सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप) निवास करती है । एशिया महाद्वीप में अति प्राचीन युग के स्थलखंड अंगरालैंड (रूस एवं चीन) और गोंडवाना-लैंड (प्रायद्वीपीय भारत) स्थित हैं ।

3. एशिया महाद्वीप में तीन प्रमुख प्रायद्वीप हैं-अरब का प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप व इंडोचीन का प्रायद्वीप । अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बडा प्रायद्वीप है ।

4.एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वतमाला श्रेणी का माउंट एवरेस्ट (8,850 मीटर) है, जो नेपाल में स्थित है, जहाँ इसे सागरमाथा के नाम से जानते हैं ।

5.विश्व का सर्वाधिक विस्तृत पठार तिब्बत का पठार है, जो मध्य एशिया में 2,00,000 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत है ।

6.एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पठार "पामीर' है, जिसकी ऊँचाई 4,875 मीटर है । इसी कारण पामीर को "विश्व की छत'(roof of the world) कहते हैं ।

Posted on by