एशिया महाद्वीप पार्ट (2)

1.  एशिया में विश्व की सर्वाधिक जनसंखया वाला देश चीन है । एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन तथा सबसे छोटा देश मालदीव है ।

2.  एशिया में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है ।

3.  एशिया के स्थलरुद्र (जिसकी सीमा समुद्र को नहीं छूती) देश है - कजाकिस्तान, अफगानिस्तान, मंगोलिया, नेपाल, भूटान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान तजाकिस्तान एवं लाओस । स्थलरुद्ध देशों में कजाकिस्तान सबसे बड़ा देश है । जबकि मंगोलिया दूसरा सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश है । लाओस दक्षिण-पूर्व एशिया का एकमात्र स्थलरुद्ध देश है, यह पूर्व में फ्रांसीसियों का उपनिवेश था ।

4.  एशिया में सबसे लम्बी नदी यांग्सी तथा अधिकतम गहराई मृत सागर (397 मीटर) की है ।

5.  एशिया में फिलीपीन्स द्वीप समूह के पास विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त प्रशान्त महासागर में मैरियाना गर्त (11, 022 मीटर गहरा) है

6. विश्व को सबसे गहरी झील बैकाल झील (धरातल से 1,940 मीटर गहरा और समुद्र तल से 1,485 मीटर गहरा) एशिया में स्थित है ।

7.  विश्व की सबसे बडी झील (आंतरिक सागर) कैस्पियन सागर (3,71,800 वर्ग किलोमीटर  क्षेत्र में विस्तृत) एशिया महादेश में ही स्थित है ।

8. रूस के एशियाई भाग को साइबेरिया कहते हैं। बैकाल झील  एवं कैस्पियन सागर साइबेरिया में ही है ।

Posted on by