अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएं जिनके बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है

संसार में अनेक ऐसे देश हैं जिनके बीच के अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएं ऐतिहासिक पूर्वाग्रह एवं विवादों के कारण चर्चित रही है। और प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
हिंडनबर्ग रेखा:- यह  जर्मन और पोलैंड के मध्य सीमा का निर्धारण करती है, जिसे प्रथम विश्वयुद्ध के समय तय किया गया था।
2. मैनरहीन रेखा:- सोवियत रूस और फिनलैंड के बीच की सीमा रेखा।
3. मैगीनॉट रेखा:- फ्रांस द्वारा खींची गई जर्मनी और फ्रांस के बीच की सीमा रेखा।
4. 17 वीं समानांतर रेखा:- उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम की सीमा रेखा।
5. 24वीं समानांतर रेखा:- कच्छ के पास जिसे पाकिस्तान, भारत पाक की सीमा रेखा मानता है किंतु भारत इसे अस्वीकार करता है।
6. 38वीं समानांतर रेखा :- उत्तरी और दक्षिण कोरिया के मध्य की सीमा रेखा।
7. 141°पश्चिमी देशांतर रेखा:- अलास्का ( संयुक्त राज्य अमेरिका) कनाडा की सीमा रेखा।
8. 49वीं समानांतर रेखा:-संयुक्त राज्य अमेरिका कनाडा की सीमा रेखा।
9. ओडरनीसे रेखा:- पूर्वी जर्मनी और पोलैंड के बीच की सीमा रेखा।
10. डूरंड रेखा:- पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के मध्य (पूर्व भारत एवं अफ़गानिस्तान) मार्टिगर डयूरेंड (ब्रिटेन) द्वारा 1896 में सीमा निर्धारित की गई थी जिसे अफगानिस्तान स्वीकार नहीं करता।
11. मैकमोहन रेखा :- 1914 में सर मैकमोहन ने  (ब्रिटेन) भारत चीन सीमा एक समझौते के तहत निर्धारित किया था इस रेखा कोचीन समय-समय पर अस्वीकार करता रहा है
12. रेडक्लिफ रेखा :- यह भारत पाकिस्तान के मध्य सीमा निर्धारण करती है । 15 अगस्त 1947 को रेडक्लिफ द्वारा इसका निर्धारण किया गया था।
13. सीगफ्रायड रेखा :- द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व फ्रांस और जर्मनी की सीमा पर दीवारों, मीनारों और सैनिक चौकियों से घिरी प्रतिरक्षा रेखा जो जर्मनी द्वारा निर्मित की गई थी।
Posted on by