प्रहार मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण

➡ 20 सितंबर, 2018 को 'रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन' द्वारा बालासोर (उड़ीसा) के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के प्रक्षेपण परिसर-3 के प्रहार मिसाइल का उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

➡ यह इस मिसाइल का दूसरा परीक्षण था ।
 
उल्लेखनीय है कि इस मिसाइल का प्रथम परीक्षण 21 जुलाई, 2011 को चांदीपुर से ही संपन्न हुआ था ।

➡ ज्ञातव्य है कि प्रहार 1.28 टन वजनी ,7.32 मीटर लंबी एकल चरणीय ठोस प्रणोदक संचालित प्रक्षेपात्र है ।

➡ स्वदेश विकसित प्रहार सतह-से-सतह पर मार करने वाली एक सामरिक मिसाइल है ।

➡ 200 किलोग्राम तक का पारंपरिक एवं नाभिकीय युद्ध‌शीर्ष से ले जाने में सक्षम यह प्रक्षेपास्त्र 150 किलोमीटर की दूरी तक अपने लक्ष्य को ध्वस्त कर सकता है ।

➡ प्रहार मिसाइल 40 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मल्टी बैरल रॉकेट प्रणाली पिनाक और 250-350 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली पृथ्वी-2 मिसाइल के मध्य मारक दूरियों के अंतराल को कम करने के लिए विकसित की गई है ।

➡ प्रहार मिसाइल को बिना किसी पूर्व तैयारी के दो-तीन मिनट की नोटिस पर दागा जा सकता है , जबकि पृथ्वी मिसाइलों के लिए अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है स्पष्ट है कि त्वरित जवाबी कार्यवाही के लिए ही प्रहार बनाई गई है।

Posted on by