एशिया महाद्वीप पार्ट (3)

1. महावेली गंगा श्रीलंका की सबसे लम्बी नदी है ।

2.  एशिया में विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म गोरखपुर(उत्तर प्रदेश) भारत में स्थित है । इसकी लम्बाई 1.3 किमी है । इससे पूर्व खड़गपुर सबसे लम्बा प्लेटफार्म था।

3.  चीन विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश     है। वहीं दूसरा स्थान जापान का है।

4.विश्व का सर्वाधिक समाचारपत्र पढने वाला देश हांगकांग है । विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश भारत है ।

5.  प्रशान्त महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियों हैं… ह्वांग्हो, आमूर, सीक्यांग और यांग्टी-सी -क्यांग।

6.  आर्कटिक महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियां हैं ( जिसका मुहाना शीत ऋतु जम जाता है) लीना, ओबे व येनेसी ।

7. भूमध्य सागरीय जलवायु के एशियाई देश - साइप्रस, जॉर्डन, टर्की, इजराइल, लेबनान ।

8.  एशिया का सबसे घना बसा द्वीप जावा है ।

9.  एशिया में सर्वाधिक जूट एवं गन्ना - उत्पादक देश क्रमश: बांग्लादेश एवं भारत है ।

10.  एशिया में सर्वाधिक जल-विद्युत् का विकास जापान में हुआ है ।

11.  एशिया  का सबसे बडा रेलमार्ग ट्रांस…साइबेरियन रेल मार्ग है । यह लेनिनग्राड से ब्लाडीवोस्टक तक जाता है । इसकी लम्बाई 9,438 किमी. है ।

12.  एशिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग शिकन (Seikan) जापान में है, जो 53.85 किमी. लंबी है । समुद्र तल से इसकी गहराई 240 मीटर है।

13.  एशिया का सबसे बडा रबर-उत्पादक व निर्यातक देश थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया है ।

14.  एशिया के देश चीन तम्बाकू, गेहूं, चावल, चाय, कपास आदि के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान रखता है।

Posted on by