1. एशिया के देश जापान को शहतूत की पत्तियों पर पाले गये रेशम के कीड़ों से प्राप्त कच्चा रेशम पैदा करने में विश्व में प्रथम स्थान है ।
2. एशिया में विश्व का सर्वाधिक प्राकृतिक रबर उत्पादित करने वाला देश थाईलैंड है ।
3. एशिया का सबसे अधिक टिन-उत्पादक देश मलेशिया है। टिन के निर्यात में यह विश्व में प्रथम स्थान पर है । मलेशिया के इपोह (किंता- केलांग घाटी) टिन खनन का प्रमुख केन्द्र है ।
4. एशिया का सबसे गर्म स्थान मोहनजोदड़ो (पाकिस्तान)है तथा सबसे ठंडा स्थान बर्खोयांस्क ( साइबेरिया) है।बर्खोयांस्क को पृथ्वी का शीत ध्रुव भी कहते हैं ।
5. लाल सागर एवं भूमध्य सागर को जोड़ने वालीं नहर स्वेज नहर है ।
6. विश्व का सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक देश इंडोनेशिया है । बांडुंग इसका सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक केंद्र है। सिनकोना से कुनैन बनाई जाती है जो मलेरिया की दवा है।
7. एशिया में विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश जापान है । आर्कटिक एवं प्रशांत महासागर को जोड़ने वाला जलडमरूमध्य बेरिंग जलडमरूमध्य (अलास्का व कमचटका प्रायद्वीप के बीच) है ।
8. जापान का नागासाकी शहर क्यूशू द्वीप पर स्थित है। जापानी लोगों को चाय अत्यधिक प्रिय है और ये लोग चाय का एक विशेष उत्सव चा- नू -यू मनाते हैं ।
9. बेरिंग जलसंधि अन्तर्राष्टीय तिथि रेखा के समानान्तर स्थित है । विश्व में सिंचाई नहरों का सबसे बड़ा जाल पाकिस्तान में हैं । म्यांमार अपने सुन्दर बौद्ध मन्दिरों के लिए प्रसिद्ध हैं ।
10.स्वर्णिम त्रिभुज के अन्तर्गत लाओस-थाईलैंड-म्यांमार आते हैं।