द्रुततम सुपरकंप्यूटरों की टॉप 500 सूची

➡ 11-16 नवंबर, 2018 के मध्य अमेरिका के टेक्सास राज्य के डलास शहर में सुपर कंप्यूटिंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन संपन्न हुआ।

➡ इस कांफ्रेंस के दौरान 13 नवंबर, 2018 को विश्व के    द्रुततम सुपर कंप्यूटरों की टॉप 500 सूची जारी की गई।
 
➡ इस नवीनतम सूची में अमेरिका के सुपर कंप्यूटर 'समिट' को विश्व का प्रथम द्रुततम कंप्यूटर घोषित किया गया ।
 
➡ लिनपैक बेंचमार्क पर इसकी अधिकतम संसाधन गति 143.5 पेटाफ्लॉप्स है ।
 
➡ दूसरे स्थान पर अमेरिका का ही सुपरकंप्यूटर सिएरा संसाधन गति 94.6 पेटाफ्लॉप्स है ।
 
➡ top 500 की नवीनतम सूची में भारत के चार सुपर कंप्यूटरों को स्थान प्राप्त हुआ है ।

➡ सूची के अनुसार, भारतीय उष्ण देवीय  मौसम विज्ञान संस्थान पुणे में स्थापित प्रत्युष वर्तमान में भारत का प्रथम द्रुततम कंप्यूटर है ।

➡ टॉप-500 सूची में इसे 45वां स्थान प्राप्त हुआ है ।
 
➡ जबकि राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र नोएडा में स्थापित मिहिर सुपर कंप्यूटर को टॉप-500 की नवीनतम सूची में 73 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

Posted on by