भारत मजदूरी रिपोर्ट : आई एल ओ

➡ 20 अगस्त , 2018 को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा भारत मजदूरी रिपोर्ट : सभ्य कार्य एवं समावेशी विकास हेतु मजदूरी नीतियां जारी की गई ।

➡ रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2011-12 में कुल नियोजित व्यक्तियों में से 206 मिलीयन (51.4% ) स्व नियोजित जबकि 195 मिलीयन (48.6%)  वेतनभोगी थे । वेतन भोगियों में से 121 मिलियन (62%) स्थाई मजदूर थे।

➡ एन एस एस ओ के अनुमान से ज्ञात हुआ है कि 1993-94 और 2011-12 के मध्य वास्तविक औसत दैनिक मजदूरी में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई।
 
➡ वर्ष 2011-12  में भारत में औसत मजदूरी लगभग ₹247 प्रतिदिन जबकि स्थाई मजदूरों की औसत मजदूरी ₹143 प्रतिदिन थी ।
 
➡ लैंगिक मजदूरी अंतराल अभी भी अंतरराष्ट्रीय मानक से अधिक है । हालांकि यह वर्ष 1993-94 के 48 % से घटकर वर्ष 2011-12 में 34 % रह गया।

➡ स्मरणीय है कि वर्ष 1991 में राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी का प्रस्ताव पेश किया गया था । इसके तहत वर्ष 2017 में न्यूनतम मजदूरी को ₹176 प्रति दिन निर्धारित किया गया था।
 

Posted on by