भारत का आंतरिक प्रेषण सर्वेक्षण, 2016-17

➡ 9 अगस्त ,2018 को आरबीआई द्वारा वर्ष 2016-17 के लिए किए गए भारत के आंतरिक प्रेषण सर्वेक्षण के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात ( यूएई )शीर्ष स्थान पर है ।

➡ विदेशों से भेजे गए धन का सर्वाधिक हिस्सा केरल को प्राप्त हुआ है ।
 
➡ रिजर्व बैंक द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार कुल प्रेषण में संयुक्त अरब अमीरात का हिस्सा 26.9 % है ।
 
➡ इसके पश्चात संयुक्त राज्य अमेरिका (22.9%) , सऊदी अरब (11.6%) कतर  (6.5%) तथा कुवेत (5.5%) का स्थान है।
 
➡ भारत द्वारा प्राप्त कुल प्रेषण का 82% हिस्सा 8 देशों  यथा-  संयुक्त अरब अमीरात , अमेरिका , सऊदी अरब , कतर , कुवैत , ओमान , यूनाइटेड किंग्डम , मलेशिया से आया  ।
 
➡ इस सर्वेक्षण के अनुसार,  प्रेषण का सबसे लोकप्रिय माध्यम रुपया आहरण व्यवस्था है,  जो कुल प्रेषण का 75.2% है।

➡ विदेशों से धन प्राप्त करने वाले राज्यों में केरल 19% से साथ शीर्ष पर है । इसके बाद महाराष्ट्र (16.7%),  कर्नाटक (15%) , तमिलनाडु  (8%) और दिल्ली (5.9%)  का स्थान है।
 

Posted on by