भारत जल प्रभाव सम्मेलन - 2018 (नई दिल्ली)

  • 5 से 7 दिसंबर 2018 के बीच नई दिल्ली में भारत जल प्रभाव सम्मेलन 2018 का आयोजन किया गया।
  • इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) और गंगा नदी बेसिन प्रबंधन एवं अध्ययन केंद्र (cGanga)  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
  • इस में गंगा नदी के संरक्षण हेतु किए गए विभिन्न प्रयासों पर विचार किया गया है।
  • जिसमें आंकड़ों का संग्रह करना जल विज्ञान, ई-फ्लो , कृषि और अपशिष्ट जल जैसे मुद्दे शामिल हैं ।
  • इस सम्मेलन में 15 देशों के लगभग 200 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें 50 से अधिक केंद्रीय राज्य और नगरीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
  • इस सम्मेलन के दौरान वृक्षारोपण और जैव विविधता, शहरी, नदी जल प्रबंधन योजनाएं, गंगा पुनरुद्धार कार्यक्रम के वित्त पोषण हेतु वैश्विक पारिस्थितिकी के निर्माण तथा दीर्घावधि परियोजना हेतु वित्त के लिए वैश्विक पूंजी बाजार से पूंजी जुटाने जैसे मुद्दों पर सत्रो का आयोजन किया गया है।
Posted on by