30 अगस्त, 1569 ई. को अकबर क तीसरे पुत्र सलीम का जन्म हुआ । सलीम का जन्म फतेहपुर सीकरी स्थित शेख सलीम चिश्ती की कुटिया में हुआ। सलीम आमेर के राजा भारमल की पुत्री मरियम उज्जमानी से पैदा हुए । सलीम को अकबर प्यार से 'शेखू बाबा' के नाम से पुकारता था।
सलीम का पहला विवाह आमेर के राजा भगवान दास की पुत्री और मानसिंह की बहन मानबाई से 1585 ई. में हुआ। मनबाई से ही राजकुमार खुसरो का जन्म हुआ। सलीम का दुसरा विवाह मारवाड़ के शासक उदयसिंह की पुत्री जगत गोसांई उर्फ जोधाबाई से हुआ । जोधाबाई से ही खुर्रम (शाहजहाँ) का जन्म हुआ, जो आगे चलकर मुगल सम्राट बना। मानबाई को ’शाहबेगम’ की उपाधि मिलीं थी ।
राज्याभिषेक के अवसर पर जहाँगीर ने 'बारह राज आज्ञाये जारी करवाई । इसमें सर्वप्रमुख घोषणा मादक वस्तुओं के सेवन पर प्रतिबन्ध था । जहाँगीर की बारह आज्ञाओं में तगमा तथा मीर बहरी जैसे उपकरणों की वसूली बंद करवाना भी शामिल था।
जहांगीर की बार राजाज्ञाओ को 'आइन- ए -जहांगीरी' कहा गया ।