सामयिकी- 14 जनवरी 2019

  • हाल ही में राष्ट्रपति 'रामनाथ कोविंद' ने 'नेपाल' के सेना प्रमुख 'पूर्णचंद्र थापा' को मानद पदवी से सम्मानित किया है।
  • 'चार्ल्स कुप्परमैन' को अभी 'अमेरिका' का डिप्टी NSA (national security adviser) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में भारत के NSA 'अजीत डोभाल' हैं।
  • 'ब्रह्म दत्त' को अभी 'यस बैंक' के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • नीति आयोग ने "अटल टिंकरिंग लैब हैंडबुक- नई दिशाएं नए निर्माण नया भारत" जारी किया है।
  • हाल ही में 'महेंद्र सिंह धोनी' भारत के लिए 10000 रन वनडे रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने हैं।
  • अभी पश्चिम बंगाल में तीन दिवसीय "'फिश फेस्ट 2019" शुरू हुआ है।
  • अभी हाल ही में 'विराट कोहली' और 'रवि शास्त्री' को SCG (सिडनी क्रिकेट ग्राउंड) की सदस्यता प्राप्त हुई है। इनसे पहले 'सचिन तेंदुलकर' और 'ब्रायन लारा' को यह सदस्यता प्राप्त हो चुकी है।
  • अभी हाल ही में प्रधानमंत्री 'नरेंद्र मोदी' 21 जनवरी को 15वें "प्रवासी भारतीय दिवस" का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन वाराणसी में होगा और राष्ट्रपति 'रामनाथ कोविंद' प्रवासी भारतीय पुरस्कार प्रदान करेंगे।
  • हाल ही में 'जयदीप' को NHRC के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • समुद्री मुद्दों पर अभी 'भारत' और 'डेनमार्क' के बीच MOU पर हस्ताक्षर हुए हैं।
  • हाल ही में 'उड़ीसा' सरकार ने '"अमा घरे LED योजना"' शुरू की है। इसमें उड़ीसा के हर घर को 4 एलईडी बल्ब दिए जाएंगे।
  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3 नए AIIMS (all india institute of medical science) की स्थापना को मंजूरी दी है।
Posted on by