24 हाई कोर्ट में महज 73 महिला जज

• देश के सभी हाई कोर्ट में कुल 670 न्यायाधीश कार्यरत हैं जिनमें से केवल 73 महिलाएं हैं। सरकार ने यह जानकारी कानूनी मामलों से संबंधित संसदीय समिति को दी है। देश के कुल 24 हाई कोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 1,079 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 409 रिक्त हैं। 
• उल्लेखनीय है कि एक जनवरी, 2019 से तेलंगाना में भी हाई कोर्ट स्थापित हो गया है, यह देश का 25 वां हाई कोर्ट है। 23 मार्च, 2018 तक 24 हाई कोर्ट में 73 महिला न्यायाधीश कार्यरत थीं। 
• यह कुल कार्यरत न्यायाधीशों का 10.89 फीसद है। 
• संसदीय समिति के न्यायपालिका में महिलाओं और कमजोर तबके के लोगों की कम संख्या पर चिंता जताए जाने पर कानून मंत्रलय ने बताया कि सभी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को इस सिलसिले में अनुरोध पत्र भेजे गए हैं।
Posted on by