पोर्टनर्स फोरम 2018 आयोजन - नई दिल्ली

  • नई दिल्ली में 12-13 दिसंबर, 2018 को 'चौथे पार्टनर्स फोरम 2018' का आयोजन किया गया । इस फोरम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
  • पार्टनरशिप फॉर मैटरनल न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड हेल्थ (PMNCH) के सहयोग से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया था ।
  • पार्टनर्स  फोरम में 85 देशों के  लगभग 1500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
  • मिशन का उद्देश्य विश्व स्वास्थ्य समुदाय की सहायता करना है ताकि वह सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में सफलतापूर्वक काम कर सके ।
  • इस पार्टनरशिप फोरम का उद्देश्य बच्चों और माताओं की मृत्यु दर में कमी लाना तथा किशोरों बच्चों नवजात शिशु और माताओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के उपाय करना था।

पार्टनर्स फोरम क्या है :-

  1. पार्टनर्स फोरम एक वैश्विक साझेदारी कार्यक्रम है जो सितंबर 2005 में शुरू किया गया था
  2. यह दूसरी बार है जब भारत ने इसकी मेजबानी की है ।
  3. महिलाओं बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर वैश्विक उपाय को बढ़ावा देने की कड़ी में यह  चौथा उच्च स्तरीय बहुराष्ट्रीय आयोजन था।
  4. पार्टनर्स फोरम के पिछले सम्मेलन जोहांसबर्ग नई दिल्ली और इस्लाम में आयोजित किए गए थे।
Posted on by