30 दिसम्बर 1943 , स्वतन्त्रता का जयघोष , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा

  • 30 दिसम्बर 1943 को महान स्वतन्त्रता सेनानी और आज़ाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतन्त्रता का जयघोष करते हुए पोर्ट ब्लेयर में यूनियन जैक उतार कर तिरंगा झंडा फहराया था।

  • दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजी सेना को खदेड़ते हुए आज़ाद हिन्द फौज के सहयोग से जापानी सेना 1942 में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक आ पहुंची और 23 मार्च 1942 को अंडमान के द्वीपों पर कब्जा कर लिया था।

  • नेताजी ने 21 अक्टूबर 1943 को सिंगापुर में आज़ाद हिन्द फौज के सर्वोच्च कमांडर की हैसियत से कमान संभालते हुए स्वतन्त्र भारत की अस्थाई सरकार बनाने का ऐलान किया, जिसको आज़ाद हिन्द सरकार कहा जाता है।

  • नेता जी ने स्वतन्त्र भारत का ध्वज फहराकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को ब्रिटिश शासन से मुक्त पहला भारत शासित प्रदेश घोषित कर दिया था।

  • नेता जी ने वहां अपने मुख्यालय की स्थापना की और इनका नया नामकरण करते हुए अंडमान का नाम शहीद द्वीप तथा निकोबार का स्वराज्य द्वीप रखा।

  • पोर्ट ब्लेयर के जिस जिमखाना मैदान पर नेताजी ने तिरंगा फहराया था वहां अब उनकी याद में एक स्मारक है। हर वर्ष 30 दिसम्बर को नेताजी के सम्मान में यहां कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Posted on by