सामयिकी- 16 जनवरी 2019

  • 15 जनवरी को अभी हाल ही में "भारतीय सेना दिवस" मनाया गया है।
  • हाल ही में सूक्ष्म  सिंचाई पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 'महाराष्ट्र' में आयोजित किया  जाएगा।
  • हाल ही में भारत के सबसे बड़े "स्टार्टअप इकोसिस्टम" का उद्घाटन 'केरल' में आयोजित किया गया है।
  • हाल ही में 'पुडुचेरी' (केंद्रशासित प्रदेश) नेे एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है। (मानचित्र में चार लाल बिंदु पांडिचेरी के 4 जिले हैं)।
  • अभी हाल ही में 'सर माइकल अतियाह' का निधन हुआ है, वह एक प्रसिद्ध 'गणितज्ञ' थे। 89 वर्ष की उम्र में इनका निधन हुआ है। यह ब्रिटिश के प्रसिद्ध गणितज्ञ थे। 1966 में इनको 'फील्ड्स मेडल' मिला था।
  • अभी 'बी.श्रीराम' को आईसीआईसीआई बैंक का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। अभी तक यह SBI के मैनेजिंग डायरेक्टर थे।
  • हाल ही में 'मद्रास हाईकोर्ट' ने पौधों की आक्रामक प्रजातियों को बाहर निकालने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।
  • हाल ही में 'DD साइंस' और 'इंडिया साइंस' पहलों का शुभारंभ 'डॉक्टर हर्षवर्धन' ने किया है।
  • हाल ही में 'चेन्नई' की पुलिस ने सड़क सुरक्षा रोबोट को सेवा में शामिल किया है। इस रोबोट का नाम है-ROADEO (रोडियो)।
  • अभी हाल ही में "मैसिडोनिया" ने अपना नाम "उत्तर मैसिडोनिया गणराज्य" रखा है।
  • 'अनंत नारायण' ने अभी MYNTRA के सीईओ के पद से इस्तीफा दिया है।
  • 'नरेंद्र मोदी' ने अभी हाल ही में 'गुरु गोविंद सिंह' की 350वीं जयंती पर ₹350 का स्मारक सिक्का पेश किया है।
Posted on by