सामयिकी- 17 जनवरी 2019

  • हाल ही में IMBEX 2018-19 संयुक्त सैन्य अभ्यास 'हरियाणा' में शुरू हुई है। यह भारत और म्यांमार के बीच का सैन्य अभ्यास है। (पहले म्यांमार का नाम वर्मा था)
  • हाल ही में "आध्यात्मिक सर्किट परियोजना" का उद्घाटन केरल में किया गया है।
  • "स्टीफन कांसटेनटाइन" ने अभी भारतीय फुटबॉल टीम के कोच के पद से इस्तीफा दिया है।
  • 'डी. गुकेश' अभी हाल ही में भारत के सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने हैं।
  • 'लेनिन राजेंद्रन' का अभी हाल ही में निधन हुआ है। वह मलयालम भाषा के एक प्रसिद्ध निर्देशक थे। 67 वर्ष की उम्र में इनका निधन हुआ है। 5 बार इन्होंने केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी जीता था।
  • 'यू वेन्शेंग' ने अभी "फ्रैंको जर्मन मानवाधिकार" पुरस्कार जीता है। यह चाइना के एक प्रसिद्ध वकील है।
  • हाल ही में पहली EMRS (एकलव्य मॉडल रेजीडेंसीयल स्कूल) "राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट 2019" 'हैदराबाद' में आयोजित की जाएगी।
  • हाल ही में "महा एग्रीटेक" परियोजना महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री 'देवेंद्र फडणवीस' ने शुरू की है।
  • अभी हाल ही में "ग्लोबल एविएशन समिट 2019" 'मुम्बई' में शुरू हुई है।
  • अभी हाल ही में देश की महिला मुक्केबाजों के लिए मुख्य कोच के रूप में 'मोहम्मद अली कमर' को नियुक्त किया गया है। 2002 में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए इन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।
  • हाल ही में 'मनु साहनी' को  ICC नया CEO नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में 'श्रीहरि नटराजन' ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 7 स्वर्ण पदक जीते हैं। यह गेम्स 'पुणे' में चल रहे हैं।
Posted on by