मंत्रियों के प्रकार और मंत्रालय-

मंत्रिमंडलीय स्तर के मंत्री-

.                                      यह अपने अपने विभागों के प्रमुख होते हैं प्रधानमंत्री भी इनमें से एक होता है (किंतु उसका पद उत्तरदायित्व व शक्तियों के कारण विशिष्ट होता है )मंत्रिमंडल के बैठकों की अध्यक्षता प्रधान मंत्री करता है यह वास्तविक नीति निर्धारक होता है इसकी बैठकों की कार्यवाही प्रायः गुप्त होती है|

 राज्य मंत्री-

.                   यह मंत्रिमंडल स्तर के नीचे का मंत्री होता है इसे स्वतंत्र विभाग भी दिया जा सकता है यह मंत्रिमंडल की बैठक में तभी उपस्थित होता है जब उसे आमंत्रित किया जाता है |

 उपमंत्री-

.              यह तीसरे स्तर के मंत्री होते हैं प्रायः यह विभागों में प्रशासनिक कार्यों का भार उठाते हैं या मंत्रिमंडल की बैठकों में भाग नहीं लेते हैं तथा मंत्रिमंडलीय विचार-विमर्श में इनकी भागीदारी नहीं होती|

 सरकार के मंत्रालय-

 .                               सरकार में मंत्रालय विभाग की  संख्या और स्वरूप समय-समय पर इस बात पर निर्भर करता है कि काम कितना है तथा किसी संबंधित मामले का कितना महत्व दिया जा रहा है इन स्थितियों में परिवर्तन राजनैतिक और चित्र आदि भी इसमें निर्णायक भूमिका निभाते हैं|

 

Posted on by