भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) विशेष रूप से गृह मंत्रलय के लिए एक उपग्रह लांच करेगा। इस उपग्रह से पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमा की सुरक्षा मजबूत करने में मदद मिलेगी। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है।
• टास्क फोर्स ने सीमा प्रबंधन सुधार में अंतरिक्ष तकनीकी का इस्तेमाल करने की सिफारिश की थी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सिफारिश मंजूर कर ली है। इसके तहत यह कदम उठाया जाएगा।
• समयसीमा में परियोजना लागू करने के लिए एक लघु, मध्यम और दीर्घ कालिक योजना प्रस्तावित की गई है। इसरो और रक्षा मंत्रलय के समन्वय में पांच साल के भीतर परियोजना लागू कराने के लिए प्रस्ताव किया गया है।
• गृह मंत्रलय ने बयान में कहा है, ‘रिपोर्ट की बड़ी सिफारिशें सीमा की निगरानी करने वाले बलों की क्षमता तैयार करने के लिए हैं। सुरक्षा, संचालन योजना और सीमा बुनियादी ढांचा विकास के लिए अंतरिक्ष संसाधन का इस्तेमाल करना है।’