फ्रांसीसी क्रांति का आरंभ

फ्रांसीसी क्रांति का शुरुआत 14 जुलाई 1789 स्वी के सुबह कब आरंभ हुआ जब पेरिस नगर में आतंक का माहौल था सम्राट ने सेना को शहर में घुसने का आदेश दे दिया था। अफवाह  थी कि सेना को नागरिकों पर गोलियां चलाने का आदेश देने वाला है। लगभग 7000 मर्द और औरत टाउन हॉल केेेे सामने एकत्रित और उन्होंने एक जन-सेना का गठन करने का निर्णय किया।।

अतः सैकड़ों लोगों का समूह पेरिस नगर के पूर्व भाग की ओर चल पड़ा और बास्तील किले के जेल को तोड़ डाला जहां भारी मात्रा में गोली बारूद मिलने की संभावना थी । हथियारों पर कब्जा की शस्त्र लड़ा़ई में किले  का कमांडर मारा गया।और कैदी छुड़ा लिया गया यद्यपि इनकी संख्या केवल 7 थी।सम्राट के निरंकुश शक्तियों का प्रतीक होने के कारण बास्तील का किला लोगों की घृणा का केंद्र था इसलिए किले को दहा दिया गया और इसकी अवशेष बाजार में उन लोगों को बेच दिया गया जो इस ध्वंस को बतौर स्मृति चिन्ह सजोना चाहते थे।

इस घटना के बाद कई दिनों तक पेरिस तथा देश के कई हिस्सों में कई घटनाएं हुई। अधिकांश जनता पावरोटी की महंगी कीमतें का विरोध कर रहे थे।

Posted on by