नौटंकी नृत्य – नौटंकी नृत्य को छंद, दोहा, हरी गीतिका, कव्वाली , गजल आदि के द्वारा प्रस्तुत किया जाता है । इसमें गायन, अभिनय, नृत्य आदि कई सारी विधाएं शामिल रहती है । यह बहुत ही रोचक नृत्य होता है । भारत के उत्तर प्रदेश में किया जाने वाला नौटंकी लोक नृत्य प्राचीनकाल से ही प्रसिद्ध है । नौटंकी में बहुत से रस शामिल रहते है जैसे हास्य रस, वीर रस आदि । नौटंकी में प्रस्तुत की जाने वाली कथा किसी के जीवन पर आधारित भी हो सकती है । इसकी समयावधी बहुत कम होती है, जिसमे गाना, नाचना शामिल होता है । नौटंकी में कई सारे वाद्य नृत्य भी उपयोग किये जाते है ।