भारतीय लोक नृत्य की सूची ( भाग ३ )

पंजाब के लोक नृत्य -

  • भांगड़ा – मुख्यतः यह लोक नृत्य पुरुषो द्वारा किया जाता है, पंजाब में इसे त्योहारों और उत्सवो पर किया जाता है ।

  • गिद्दा – पंजाब में ही एक और लोक नृत्य प्रसिद्ध है, जिसका नाम है गिद्दा । यह नृत्य महिलों द्वारा पारम्परिक पंजाबी वस्त्र पहन कर किया जाता है । 

राजस्थान के लोक नृत्य -

  • कालबेलिया नृत्य – कला और संस्कृति से भरपूर यह प्रदेश है । यहाँ पर कालबेलिया नाम की जनजाति होती है, जिनके द्वारा किया गया नृत्य कालबेलिया नृत्य कहलाता है ।

  • घूमर – घूमर नृत्य राजस्थान में प्रत्येक त्यौहार, उत्सव, समारोह में प्रमुखता से किया जाने वाला नृत्य है । इसे स्त्रियों द्वारा ही किया जाता है । महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले लम्बे घाघरे इस नृत्य का विशेष आकर्षण होते है ।

  • तेरहताली नृत्य –  यह नृत्य महिलों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है एवं पुरुषो के द्वारा भजन गाये जाते है । इस नृत्य में महिलाएं अपने शरीर पर मंजीरो को बांधती है एवं गीत की लय के साथ उन्हें बजाती है ।

  • भवाई नृत्य – राजस्थान के उदयपुर क्षेत्र में किया जाने वाला भवाई नृत्य बहुत अधिक लोकप्रिय है । इस नृत्य में मटकों को सर पर रख कर नृत्य किया जाता है । इन मटकों की संख्या 8 से 10 भी हो सकती है । इस नृत्य की खासियत यह है की नृत्य करते समय नर्तकी किसी गिलास या थाली के कटाव पर या तलवार पर खड़े हो कर नृत्य करती है ।

Posted on by