भारत की आजादी के प्रमुख कारण

  • ब्रिटिश सरकार के खिलाफ भारतीयों के द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न आंदोलन।
  • द्वितीय विश्व युद्ध में यद्यपि मित्र राष्ट्रों की विजय हुई थी तथापि ब्रिटेन एक थका हुआ था और आर्थिक रूप से विपन्न राष्ट्र के रूप में सामने आया था। अब उसकी स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह भारत पर एक ताकत के बल पर नियंत्रण स्थापित कर पाता ।
  • मई 1945 में ब्रिटेन में होने वाले चुनाव के पश्चात विंस्टन चर्चिल के स्थान पर भारत के शुभचिंतक माने जाने वाली क्लिमेंट एटली की सरकार का बनना।
  • राष्ट्रीयता की भावनाएं ब्रिटिश सेना में शामिल भारतीय सैनिकों में भी प्रवेश कर जाना।
  • इंडियन सिविल सर्विसेज जिस का भारत में भारत में जनक  लार्ड कार्नवालिस था इसे भारत में ब्रिटिश शासन के इस्पात का चौखटा कहकर पुकारा जाता था, में भारतीयों का बहुमत हो जाना।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात शीत युद्ध काल की परिस्थितियां ने भी ब्रिटिश सरकार को भारत को आजाद करने के लिए मजबूर कर दिया।
  • ऐसा न करने पर भारत की सहानुभूति सोवियत संघ के लिए तथा सोवियत संघ की सहानुभूति भारत के लिए बढ़ सकती थी।
Posted on by