NITI आयोग ने 19 दिसंबर 2018 को अभिनव भारत @ 75 के लिए कार्य नीति जारी की जिसमें वर्ष 2022- 23 के लिए स्पष्ट उद्देश्यों को प्रभावित किया गया है।
यह 41 महत्वपूर्ण क्षेत्रों का विस्तृत विवरण है, जो पहले से हो चुकी प्रगति को मान्यता प्रदान करती है, बाध्यकारी रुकावटों की पहचान करती है और स्पष्ट रूप से वर्णित उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा के बारे में सुझाव देती है।
दस्तावेज के 41 अध्यायों को चार खंडों (वाहक, अवसंरचना, समावेशन और गवर्नेंस) में विभाजित किया गया है ।
इस कार्य नीति को तैयार करने में नीति आयोग द्वारा सहभागिता पूर्ण दृष्टिकोण का अनुसरण किया गया। नीति आयोग द्वारा प्रत्यक्ष रूप क्षेत्र में हित धारकों के तीन समूहों (कारोबारी व्यक्ति, वैज्ञानिकों, शिक्षाविद और सरकारी अधिकारियों) के साथ गहन विचार विमर्श किया गया।
इसके बाद, उपाध्यक्ष के स्तर पर हित धारकों के 7 सेटों में से प्रमुख व्यक्तियों के विविधता पूर्ण समूह के साथ विचार-विमर्श किया गया। प्रमुख व्यक्तियों में वैज्ञानिक और नवोन्मेष किसान सामाजिक संगठन थिंक टैंक श्रमिकों के प्रतिनिधि और श्रम संगठन तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल थे ।