भक्ति आंदोलन भाग 2

श्री रामनुज आचार्य भारतीय दर्शनशास्‍त्री थे और उन्‍हें सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण वैष्‍णव संत के रूप में मान्‍यता दी गई है। रामानंद ने उत्तर भारत में जो किया वही रामानुज ने दक्षिण भारत में किया। उन्‍होंने रुढिवादी कुविचार की बढ़ती औपचारिकता के विरुद्ध आवाज उठाई और प्रेम तथा समर्पण की नींव पर आधारित वैष्‍णव विचाराधारा के नए सम्‍प्रदायक की स्‍थापना की। उनका सर्वाधिक असाधारण योगदान अपने मानने वालों के बीच जाति के भेदभाव को समाप्‍ करना।

बारहवीं और तेरहवीं शताब्‍दी में भक्ति आंदोलन के अनुयायियों में भगत नामदेव और संत कबीर दास शामिल हैं, जिन्‍होंने अपनी रचनाओं के माध्‍यम से भगवान की स्‍तुति के भक्ति गीतों पर बल दिया।
प्रथम सिक्‍ख गुरु, और सिक्‍ख धर्म के प्रवर्तक, गुरु नामक जी भी निर्गुण भक्ति संत थे और समाज सुधारक थे। उन्‍होंने सभी प्रकार के जाति भेद और धार्मिक शत्रुता तथा रीति रिवाजों का विरोध किया। उन्‍होंने ईश्‍वर के एक रूप माना तथा हिन्‍दू और मुस्लिम धर्म की औपचारिकताओं तथा रीति रिवाजों की आलोचना की। गुरु नामक का सिद्धांत सभी लोगों के लिए था। उन्‍होंने हर प्रकार से समानता का समर्थन किया।
सोलहवीं और सत्रहवीं शताब्‍दी में भी अनेक धार्मिक सुधारकों का उत्‍थान हुआ। वैष्‍णव सम्‍प्रदाय के राम के अनुयायी तथा कृष्‍ण के अनुयायी अनेक छोटे वर्गों और पंथों में बंट गए। राम के अनुयायियों में प्रमुख संत कवि तुलसीदास थे। वे अत्‍यंत विद्वान थे और उन्‍होंने भारतीय दर्शन तथा साहित्‍य का गहरा अध्‍ययन किया। उनकी महान कृति 'राम चरित मानस' जिसे जन साधारण द्वारा तुलसीकृत रामायण कहा जाता है, हिन्‍दू श्रृद्धालुओं के बीच अत्‍यंत लोकप्रिय है। उन्‍होंने लोगों के बीच श्री राम की छवि सर्वव्‍यापी, सर्व शक्तिमान, दुनिया के स्‍वामी और परब्रह्म के साकार रूप से बनाई।
कृष्‍ण के अनुयायियों ने 1585 ए. डी में हरिवंश के अंतर्गत राधा बल्‍लभी पंथ की स्‍थापना की। सूर दास ने ब्रज भाषा में ''सूर सरागर'' की रचना की, जो श्री कृष्‍ण के मोहक रूप तथा उनकी प्रेमिका राधा की कथाओं से परिपूर्ण है।
Posted on by