वर्ल्ड इकोनामिक फोरम (WEF) की वर्ष 2018 की ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स रिपोर्ट में भारत को 108 वां स्थान प्राप्त हुआ है ।
WEF द्वारा यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2018 को जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में जारी की गई, जिसमें विश्व के विभिन्न देशों पर अध्ययन किया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं लेकिन अवसरों की समानता अभी भी मौजूद नहीं है रिपोर्ट के अनुसार कार्य क्षेत्र में महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता लाने में 202 वर्ष लग जाएंगे।
रिपोर्ट के मुख्य बिन्दु :-
- इस रिपोर्ट में कुल 149 देशों के सर्वेक्षण में भारत को 108 वां स्थान मिला है । वर्ष 2017 में भी भारत की यही रैंक थी, जबकि वर्ष 2016 में वह 21 स्थान ऊपर 87वें स्थान पर था।
- वर्ष 2017 की रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग में गिरावट के पीछे मुख्यतः राजनीतिक सशक्तिकरण, स्वस्थ बीमा जीवन प्रत्याशा और बुनियादी साक्षरता के क्षेत्रों में लैंगिक असमानता बढ़ने को जिम्मेदार ठहराया गया था।
- इस रिपोर्ट में दक्षिण एशियाई देशों के बीच बांग्लादेश 48वेे स्थान के साथ सबसे अच्छी स्थिति में है।
- इस रिपोर्ट में श्रीलंका और नेपाल को क्रमशः 100वेें और 105 वें स्थान पर रखा गया है।
- मालदीव की रैंक 113 भूटान की 122 है ।
- अफगानिस्तान को इस रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है ।
- कुल 149 देशों पर किए गए सर्वेक्षण में पाकिस्तान की रैंक 148 है जबकि सबसे नीचे (149वेे स्थान) पर गृह युद्ध में फंसे देश यमन को रखा गया है।
- पिछले वर्षो की भांति लगातार 10 वर्ष भी आइसलैंड पहले स्थान पर है दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः नॉर्वे और स्वीडन है।