बेशक यह देश का सबसे लंबा पुल है पटना के महात्मा गांधी सेतु और समुद्र की उफनती लहरों पर बने मुंबई वर्ली सी लिंक से भी लंबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में ढोला को सदिया से जोड़ने वाले जिस 9. 15 किलोमीटर लंबे पुल का उद्घाटन किया ।उसका असली महत्व की लंबाई से कहीं ज्यादा है ।
सिर्फ स्थानीय स्तर पर देखें तो यह ब्रह्मपुत्र नदी के उस पार बसे सदिया कस्बे के लिए काफी महत्वपूर्ण है ।जो सीधा संपर्क ना होने कारण बाकी असम से अलग अलग हो जाता था ।अब सदिया के लोगों के लिए असम ही नहीं पूरे देश तक पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा ।सदिया को शुरू भौगोलिक फायदा ही नहीं होगा। इससे उसका पूरा अर्थ तंत्र बदल जाएगा। इससे थोड़ा आगे जाकर देखें तो मेघालय के लिए इसका महत्व कई मायनों में सदिया और असम से भी ज्यादा अब सड़क मार्ग से मेघालय पहुंचने में 10 से 14 घंटे का समय कम लगेगा ।
यह भी जाना जा रहा है कि तेजी से बढ़ेगा और अगर पूरे भारत के नजरिए से देखें तो यह सर्वोत्तम भारत को देश की मुख्यधारा से जोड़ने के एक महत्वपूर्ण कड़ी बन सकता है। जिस दौर में हम समावेशी विकास की बात कर रहे हो उससे यह कैसे स्वीकार आ जा सकता है कि देश के कुछ हिस्सों से संपर्क तक बना रहे हैं । नरेंद्र मोदी ने भी यही कहा कि यह पुल पूर्वोत्तर भारत के लिए विकास के लिए नए रास्ते खोजेगा।