महाराष्ट्र के लोक नृत्य -
-
तमाशा – यह महाराष्ट्र में किया जाने वाला नाटिका नृत्य है । ज्यादातर लोग नाटिका में पुरुष ही मुख्य भूमिका निभाते है लेकिन तमाशा में मुख्य भूमिका महिलाएं ही निभाती है । यह बहुत ही सफल लोक नृत्य है । इसमें हार्मोनियम , घुंघरू, मंजीरा, आदि यंत्रों का प्रयोग किया जाता है । तमाशा का प्रस्तुतीकरण प्रायः कोल्हाटी समुदाय के द्वारा किया जाता है ।
-
लावणी – लावणी महाराष्ट्र का सबसे अधिक लोकप्रिय नृत्य हैं । लावणी नृत्य की लोकप्रियता का अन्दाज इस बात से लगाया जा सकता है कि लावणी नृत्य का प्रयोग फिल्मों में भी किया जाता हैं । यह नृत्य विशेष पारंपरिक परिधान में किया जाता है, जिसमे न्रात्यांगना 9 मीटर के साड़ी पहनती है । लावणी नृत्य में आध्यात्म एवं श्रृंगार दोनों ही भावों का मेल होता है ।
कर्नाटक के लोक नृत्य -
-
यक्षगान – यक्षगान एक पारम्परिक नृत्य नाटिका है जो कर्णाटक प्रदेश में की जाती है इस नृत्य को विशेष तौर पर धान के खेतो में, रात के समय प्रस्तुत किया जाता है , जिसमे युद्ध से जुड़े पहलुओं को दर्शाया जाता है ।