मॉरीशस के पीएम भारत दौरे पर पहुंचे

• मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्र¨वद कुमार जगन्नाथ भारत के एक सप्ताह के दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे। वह वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस समारोह और मुंबई में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे।
• आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जगन्नाथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को वाराणसी रवाना होंगे। वह वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह वहां नौका से गंगा की सैर करेंगे और इसके बाद गंगा आरती में शामिल होंगे।सूत्रों ने बताया कि मोदी और जगन्नाथ के बीच मंगलवार को बैठक प्रस्तावित है। 
• विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोमवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री से भेंट करेंगी। जगन्नाथ इस दौरान 23 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद  से भी मुलाकात करेंगे। जगन्नाथ का केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। 
• साथ ही वह 24 जनवरी को प्रयागराज की यात्रा करेंगे और कुंभ मेला क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। जगन्नाथ 25 और 26 जनवरी को मुंबई में होंगे, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस उनसे मुलाकात करेंगे।
Posted on by