सामयिकी- 24 जनवरी 2019

  • हाल ही में 'तेलंगाना' राज्य ने "स्टेट टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स" का गठन किया है।
  • हाल ही में "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2019" राष्ट्रपति 'रामनाथ कोविंद' ने प्रदान किए हैं। 26 चुने हुए लोगों को यह पुरस्कार दिया गया है। इस पुरस्कार का नाम बदलकर अब "राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार" हो गया है।
  • हाल ही में "वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक" में 'स्विट्जरलैंड' शीर्ष पर रहा है। इस सूचकांक में भारत 80 नंबर पर है।
  • 'शीतांशु यशचन्द्र' को अभी हाल ही में "सरस्वती सम्मान 2017" से सम्मानित किया गया है। यह 'गुजराती' भाषा के प्रसिद्ध कवि हैं। (इसमें मेडल,शील्ड और 15 लाख रुपए मिलते हैं)।
  • हाल ही में 'रघुवीर सिंह भोला' का निधन हुआ है, वह एक हॉकी खिलाड़ी थे। यह दो बार के ओलंपिक विजेता थे। 92 वर्ष की उम्र में इनका निधन हुआ है। 2000 मेंं इन्हें 'अर्जुन अवार्ड' भी मिला था।
  • हाल ही में Omega Healthcare ने IIT बेंगलुरु के साथ समझौता किया है।
  • 'ऋषभ पंत' ने अभी हाल ही में "आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर" का खिताब जीता है।
  • हाल ही में पुणे में "भारत अफ्रीका फील्ड ट्रेनिंग संयुक्त अभ्यास" आयोजित किया जाएगा। मार्च 2019 में यह अभ्यास आयोजित किया जाएगा।
  • हाल ही में "नेताजी सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय" का उद्घाटन 'दिल्ली' के लाल किले में किया गया है।
  • 'मोहम्मद शमी' हाल ही में सबसे तेज 100 एकदिवसीय विकेट लेने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री 'नरेंद्र मोदी' ने "प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना" शुरू की है।
  • हाल ही में 'अरुणाचल प्रदेश' ने "पक्के पागा हॉर्नबिल फेस्टिवल" को राज्योत्सव घोषित किया है। (यासी जनजाति ने हॉर्नबिल चिड़िया के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।)
Posted on by