ब्रेक्जिट पर संसद में आज नया प्रस्ताव पेश करेंगी मे

यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग निकलने की प्रक्रिया ब्रेक्जिट करार पर जारी गतिरोध खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री टेरीजा मे अगला कदम उठाने की तैयारी में हैं। वह संसद में सोमवार को नया प्रस्ताव पेश करेंगी। 
• इस बीच, विपक्ष के एक प्रमुख नेता ने आशंका जताई है कि ईयू से ब्रिटेन का अलगाव निर्धारित 29 मार्च को संभव नहीं लग रहा है। 
• टेरीजा मे सरकार के एक मंत्री ने रविवार को कहा कि ब्रेक्जिट में विफलता मतदाताओं के साथ विश्वासघात होगा। इससे एक सियासी सुनामी आ जाएगी। पिछले हफ्ते पीएम मे द्वारा पेश ब्रेक्जिट करार को संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस ने खारिज कर दिया था। 
• ईयू से ब्रिटेन के अलगाव में अब दो महीने से कुछ ही ज्यादा दिन बचे हैं। इसलिए ब्रिटेन के कुछ सांसद चाहते हैं कि अलगाव की आखिरी तारीख को तब तक के लिए आगे बढ़ा दिया जाए, जब तक कि ब्रेक्जिट करार पर सांसदों में कोई सहमति नहीं बन जाती। 
Posted on by