महत्वपूर्ण व्यक्ति, भाग - 1

  • 1 जनवरी 2019 को केंद्रीय सूचना आयोग के नए मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में सुधीर भार्गव को नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं लेखक कादर खान का निधन 1 जनवरी 2019 को कनाडा के टोरंटो शहर में हो गया है।
  • प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर को पशुओं के अधिकार लिए लड़ने वाले संगठन पेटा इंडिया की पर्सन ऑफ द ईयर 2018 से नामित किया गया है।
  • भारतीय भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी शक्ति कांत दास को भारतीय रिजर्व बैंक का 25वां गवर्नर नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी के निर्माता एवं निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह को पुणे स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  •  हाल ही में 7 दिसंबर 2019 को कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को भारत सरकार के नए मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस पद पर उन्होंने अरविंद सुब्रमण्यम का स्थान ग्रहण किया।
  • 2 दिसंबर 2018 को सुनील अरोड़ा को भारत के 23 वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया।
  • यूनिसेफ द्वारा नाहिद आफरीन को बाल अधिकारों के लड़ने हेतु पूर्वोत्तर क्षेत्र की पहली यूथ एडवोकेट के रूप में नियुक्त किया गया है यह असम की लोकप्रिय गायिका है।
  • एशिया की पहली महिला न्यूरो सर्जन टी. एस. कनका का 14 नवंबर 2018 को चेन्नई में निधन हो गया था । यह विश्व की तीसरी महिला तथा भारत की पहली महिला न्यूरो सर्जन थी।
Posted on by