सामयिकी- 25 जनवरी 2019

  • हाल ही में "राष्ट्रीय बालिका दिवस" 24 जनवरी को मनाया गया है। (अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया जाता है)।
  • TCS विश्व स्तर पर तीसरा सबसे मूल्यवान आईटी सेवा ब्रांड बना है।
  • हाल ही में UAE के तीन भारतीय अप्रवासियों को "प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान" से सम्मानित किया गया है।
  • हाल ही में दूसरा "विश्व एकीकृत चिकित्सा मंच 2019" 'गोवा' में आयोजित किया गया है।
  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने "विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं" (WESP)रिपोर्ट जारी की है।
  • अभी हाल ही में 'वेनेजुएला' ने 'अमेरिका' के साथ राजनयिक संबंध तोड़े हैं।
  • हाल ही में 'रवनीत गिल' को 'यस बैंक' का MD & CEO नियुक्त किया गया है।
  • हाल ही में "ग्लोबल इन्वेस्टर्स शिखर सम्मेलन" तमिलनाडु के 'चेन्नई' में आयोजित किया गया है। इसका उद्घाटन 'निर्मला सीतारमण' ने किया है।
  • 'अंडमान' और 'निकोबार' में भारतीय नौसेना ने नए नौसेना एयर बेेेस INS 'कोहासा' को कमीशन किया है।
  • हाल ही में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 'जॉयमती वाहिनी' को गुवाहाटी के 'कामाख्या' रेलवे स्टेशन पर लांच किया है।
  • 'पीयूष गोयल' को अभी हाल ही में वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • हाल ही में मुद्रा का पता लगाने के लिए 'रोशनी ऐप' पंजाब के 'आईआईटी रोपड़' ने विकसित किया है। (ब्लाइंड लोग करेंसी का पता लगा पाएंगे इस ऐप से।)
Posted on by