सामान्य विज्ञान : दोहे में आविष्कारक के नाम

विज्ञान के दोहे

दोहा

स्पष्टीकरण

मटर उगाकर खेत, दिया नाम विज्ञान !

आनुवंशिकी के पिता, मेंडल हुये महान !

आनुवंशिकता के नियम – ग्रेगर जान मेंडल
दूर देश के मित्रों से, बात कराता कौन !

ग्राहम बेल का शुक्रिया, दे गये टेलीफोन !

टेलीफोन का आविष्कार – ग्राहम बेल
नीले लिटमस पत्र को, कर देते वह लाल !

कहते है हम अम्ल उसे, अंग न देना डाल !

अम्ल नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है

क्षार लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है

किसी जीव का किस जगत, होता है स्थान !

ऐसा लीनियस  ने दिया, वर्गीकरण विज्ञान !

जीवधारियों का वर्गीकरण – लीनियस
जिसको चाहे भेज दो, अब तुम टेलीग्राम !

मारकोनी का शुक्रिया, उसको करो सलाम !

टेलीग्राम का आविष्कार – मारकोनी
फिल्म देखने का जिसे, सचमुच में है शौक !

एडीसन ने पेश किया, उसको बाइस्कोप !

बाइस्कोप का आविष्कार – एडीसन
कैसी तारों की बस्ती, या उनका आलोक !

गैलिलियो ने बता दिया, देकर टेलीस्कोप !

टेलीस्कोप का आविष्कार – गैलिलियो
चाहे तुम सूट सिलाओ, या सिलवाओ जीन्स !

एलियास देकर गये, ऐसी सिलाई मशीन !

सिलाई मशीन का आविष्कार – एलियास होवे
Posted on by