इंदिरा गांधी कमान क्षेत्र कार्यक्रम।

  •  स्पष्टतः मानचित्र एक विशिष्ट शिक्षा के उपागम है। इसके तहत एक राज्य प्रशासन के तहत सिंचाई सुविधाओं का विकास किया जाता है।
  • इंदिरा गांधी कमान योजना एवं सरदार सरोवर परियोजना का मानचित्र इसका उदाहरण है।
  • इंदिरा गांधी राजस्थान नहर परियोजना विश्व की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है जिससे राजस्थान के शुष्क और अर्ध शुष्क क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को नया रूप दिया जाएगा।
  • इसका निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा हुआ ।
  • सिंचाई से ना केवल 9.50 लाख टन अतिरिक्त खाद्यान्नों का उत्पादन हो सकेगा वरन  व्यवसाई फसलों की कृषि,डेयरी, मत्स्य पालन, भेड़ पालन, औद्योगिकरण आदि को भी प्रोत्साहन मिलेगा ।
  • लोगों को पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा।
  • सूखे और मरू प्रसार पर नियंत्रण होगा और क्षेत्र की हरियाली में वृद्धि होगी ।
  • परंतु हाल के अध्ययनों से नहर सिंचित क्षेत्र में लवणता और जल लवणता की समस्या से पर्यावरण संकट के उभरने की भी संभावना है ।
  • यह एक महत्वकांक्षी नहर परियोजना है जिसके द्वारा रावी, व्यास और सतलज नदियों के अतिरिक्त जल को राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों की तरफ मोड़ा जा रहा है।
  • इसमें रावी नदी पर एक बराज बनाया गया है जिससे व्यास नदी तक एक 32 किलोमीटर लंबी नहर निकाली गई है।
  •  एक दूसरा बराज हरीके के निकट व्यास और सतलुज के संगम के पास निर्मित किया गया है जिससे इंदिरा गांधी नहर निकाली गई है।
  • मुख्य नगर की लंबाई 649 किलोमीटर है प्रणालियों के साथ इसकी कुल लंबाई 8000 किलोमीटर हो जाएगी जिस से गंगानगर, बीकानेर , जोधपुर और जैसलमेर जनपदों की 14.62 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी।
Posted on by