सामयिकी- 27 जनवरी 2019

  • अभी भारत रत्न से 3 व्यक्तियों पूर्व राष्ट्रपति 'प्रणब मुखर्जी', 'नानाजी देशमुख' और 'भूपेन हजारीका' को सम्मानित किया गया है। नानाजी और भूपेन हजारीका को मरणोपरांत यह सम्मान मिला है। (नोट:- भारत रत्न 2 जनवरी 1954 में शुरू हुआ था। अब तक 45 लोगों को भारत रत्न दिया जा चुका है)
  • पद्म पुरस्कार 2019 की घोषणा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की है। 112 लोगों को इस बार पद्म पुरस्कार मिला, जिसमें 20 महिलाएं हैं। 4 पद्म विभूषण, 14 पद्मभूषण तथा 94 पद्मश्री पुरस्कार दिए गए हैं।
  • 'लक्ष्मी विलास बैंक' ने 'पार्थसारथी' को 2 वर्षों के लिए पुनः एमडी नियुक्त किया है।
  • 'डीएन चक्रवर्ती' को गणतंत्र दिवस पत्रकारिता पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है।
  • 'रसेल बेकर' का निधन हुआ है। वह एक प्रसिद्ध लेखक थे। उनकी 93 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई। उन्हें पुलित्जर अवार्ड भी मिला है।
  • 'पाकिस्तान' ने गन्ने के रस को राष्ट्रीय पेय घोषित किया है।
  • थल सेना 'जनरल बिपिन रावत' ने अभी "परम विशिष्ट सेवा पदक" जीता है। (नोट:- जल सेना प्रमुख एडमिरल 'सुनील लांबा' है, तथा वायु सेना प्रमुख 'बीएस धनोआ' है।)
  • उड़ान योजना के तहत 235 मार्गो को पुरस्कृत किया गया है।यह योजना 27 अप्रैल 2017 को शुरू की गई थी।
  • 'जयंत कैनिनी' ने अभी डी.एस.सी पुरस्कार जीता है। यह कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध लेखक है।
  • 'कमांडर टॉमी अभिलाष' ने "नाव  सेना पदक" जीता है।
  • अभी "ऑपरेशन ओलंपिक" केरल राज्य में शुरु हुआ है।
Posted on by